उक्रांद की पहल पर केदारपुरम में बनेगा व्यापारियों का संगठन

20 नवम्बर को होगा विधिवत गठन, विनोद सकलानी को चुना गया संयोजक

संगठन गैर राजनीतिक होगा, उक्रांद बाहर रहकर करेगा सहयोग : ध्यानी 

नरेश रोहिला / देहरादून । उत्तराखण्ड क्रांति दल की पहल पर स्थानीय केदारपुरम एमडीडीए कालोनी वार्ड नंबर 58 में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आयोजित बैठक में एक गैर राजनीतिक व्यापार संगठन बनाने का निर्णय किया गया। विशेष आमंत्रित उक्रांद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी की उपस्थिति में हुई इस बैठक में संगठन की कार्यकारिणी के गठन तक सर्वसम्मति से विनोद सकलानी को संयोजक चुना गया।

दरअसल हाल ही में केदारपुरम एमडीडीए कालोनी स्थित शापिंग काम्प्लेक्स में एक व्यापारी के यहां के एक वारदात हुई। उक्रांद की ओर से इसकी शिकायत पुलिस कप्तान से की गयी और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। इसी के बाद स्थानीय स्तर पर ऐसा संगठन बनाने का विचार आया जो छोटे दुकानदारों और व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष कर सके। उक्रांद के सक्रिय कार्यकर्ता संजीव भट्ट के प्रयासों से आयोजित बैठक में व्यापारियों के संगठन को बनाने का निर्णय हुआ। व्यापार मंडल का विधिवत गठन 20 नवम्बर को किया जाएगा उससे पहले आज इसके लिए विनोद सकलानी को संयोजक बनाया गया।

इससे पहले बैठक में उक्रांद के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने ऐसे संगठन की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सामने अनेक समस्याएं हैं जिनका समाधान संगठन के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि उक्रांद सिर्फ पहल कर रहा है और संगठन पूरी तरह गैर राजनीतिक रहेगा। उक्रांद सिर्फ बाहर से संगठन का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का प्रयास सिर्फ इतना है कि कालोनी, मौहल्ले स्तर पर छोटे व्यापारी संगठित हों और अपनी समस्याओं के लिए लड़ सके। उन्होंने शापिंग काम्प्लेक्स में दुकानदार के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई न होने के कारण हो रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 58 में दो दो पुलिस चौकियां लगती है लेकिन नशेडी और असामाजिक तत्व आधी – आधी रात खुलेआम घूमते रहते हैं। पुलिस को ऐसे तत्वों पर लगाम लगानी चाहिए। उन्होंने उक्रांद पहले ही पुलिस उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायत कर चुका है। व्यापारियों का संगठन बनने पर उक्रांद बाहर रहकर पूर्ण सहयोग करेगा। संजीव भट्ट ने कहा कि वार्डों में ऐसे संगठन बन जाने पर जिलास्तरीय संगठन बनाने की पहल होगी।

बैठक में उक्रांद के प्रदेश संगठन मंत्री अनिल डोभाल, सक्रिय कार्यकर्ता देवेन्द्र रावत, सागर भंडारी, संजीव शर्मा, रविन्द्र थपलियाल मौजूद रहे। इसके साथ ही बैठक में विपिन रावत, योगेश, सागर, लियाकत, राजीव अग्रवाल, देवेन्द्र रावत, दुर्गेश गैरोला, विक्की, केदार बहुगुणा, अर्जुन, अनिता ध्यानी, संदीप नेगी, डा दीपक सैनी, राजीव कुमार भट्ट, दीपक गुप्ता, पंकज जोशी, वरूण शर्मा, विजय अंथवाल, किरण विश्वकर्मा, मिनाक्षी घिल्डियाल, दीपाली विश्वकर्मा, भागीरथी शर्मा, शांति प्रसाद ममगाई, सुनील कुमार , लक्ष्मण सिंह पटवाल, डीएस रावत आदि अनेक व्यापारी, दुकानदार मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पत्रकार नरेश रोहिला ने की । संचालन संजीव भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!