देवभूमि वरिष्ठ जन कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया समारोह

अति वरिष्ठ जनों एवं नगर की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

एसकेविरमानी / ऋषिकेश।  देवभूमि वरिष्ठ जन कल्याण समिति ने आज अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस गुरू नानक निवास रेलवे रोड पर धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना एवम् विशिष्ठ अतिथि सीमा डेंटल कॉलेज के निदेशक डाॅ हिमांशु ऐरन , डॉ डी के श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष एस पी अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन वरिष्ठ जनों को उनके जीवन भर किए गए योगदान को याद कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। कार्यक्रम में नगर के अति वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया जिनमें कॉनेल के एस राणा, आई डी जोशी, डॉ एम सी त्रिवेदी, श्री हरि मोहन गुलहाटी, आत्म प्रकाश कोछर एवम् गुरविंदर सलूजा, डॉ सुनील थपलियाल, गोपाल नारंग, अशोक गोस्वामी नरेंद्र सिंह चौहान रहे। हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश की वरियता सूची में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र हिमांशु बिलजवान, कुमारी मुस्कान टंडन एवम् सारांश यादव को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में वरिष्ठ जनों को आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बताया। समिति के संस्थापक हरीश ढींगरा ने सभी सम्मानित अतिथियों का आभार जताया।

इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारादेश भक्ति की सुंदर प्रस्तुति दी गईकार्यक्रम जगन्नाथ आश्रम के महंत स्वामी लोकेश दास जी के सानिध्य में मनाया गया।

इस अवसर पर बाबू राम अग्रवाल, चन्द्र पाल सिंह, नरेंद्र दीक्षित, अजीत शर्मा, नरेश गर्ग, दिनेश मुद्गल, डॉ विजय गुप्ता, वेद प्रकाश ढींगरा, दिनेश विशनोई, के सी जोशी,ओ पी मुल्तानी, हरीश आनंद,मदन वालिया, सुरेन्द्र आहूजा, महेंद्र सिंह, साधना गुप्ता संतोष गुलहाटी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!