पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी के विरुद्ध टिप्पणी का मामला
देहरादून। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, राधा सिंह , राजिया बेग के नेतृत्व में थाना कोतवाली पलटन में महिलाओं के बाहर काम करने को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले एक आरएसएस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना अध्यक्ष को तहरीर दी।
इस अवसर आम आदमी पार्टी प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी और उन्हीं के नेता महिलाओं के सम्मान में गलत शब्दों का इस्तेमाल करके उनका अपमान करते हैं। कमलेश रमन ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रदेश की बेटी है ऐसी लाखों बेटी है जो बाहर पढ़ लिख कर अपने माता-पिता का सहारा बनती है बेटे और बेटी में कोई भेदभाव नहीं होता लेकिन भाजपा के नेता नारा तो देते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का लेकिन उसको सार्थक नहीं करते आज उनकी मानसिकता में झलकता है। मोदी जी मौन , स्मृति ईरानी मौन ,रेखा आर्य मौन हैं इनकी महिला विधायक मौन हैं। आज बेटियों के पक्ष में एक भी बयान या उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए महिला मंत्री सामने नहीं आती केवल और केवल दिखावा ही उनकी पहचान है। उन्होंने कहा कि रात के अंधेरे में रेखा आर्य अंकिता भंडारी के पिता के आवास पहुंचकर क्या दर्शा रही हैं और उनके नेता उन महिलाओं के लिए गलत शब्दों का चयन करते हैं जो अपने आप को आरएसएस के और हिंदुत्ववादी कहते हैं। कमलेश ने सवाल किया कि हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि महिलाएं बाहर काम नहीं कर सकती या अपने माता-पिता का सहारा नहीं बन सकती।
महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष राधा सिंह ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर साफ दिखाई देता है आज उत्तराखंड में भी महिलाओं के साथ इस तरह के जघन्य अपराध होंगे तो यहां की महिलाएं कहां जाएंगी। उत्तर प्रदेश में इतने बड़े अपराध हो जाते हैं और महिलाओं की सुनने वाला कोई नहीं है आज उत्तराखंड में भी दस्तक हो चुकी है।
उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द इस तरह के गलत बयान देने वालो को जेल में डाल कर सजा देना सरकार का कर्तव्य है । इस अवसर पर सुधा पटवाल ,सुदेश सैनी ,मंजू शर्मा ,बबीता कंडवाल, नीना कांत, माया शर्मा, गीता बिष्ट, आशा खान, पूजा गुरूंग, सरिता गौतम, यामिनी सिंह, प्रियंका आदि महिलाएं मौजूद रही।
