बड़े दिल वाली

 


देहरादून की इस बुजुर्ग महिला ने अपनी सम्पत्ति की वसीयत की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम

देहरादून। देहरादून निवासी सुश्री पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद  राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।

यह जानकारी देते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि  राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे  राहुल गांधी क विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। श्रीमती सोनिया गांधी एवं  राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। सुश्री पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण ब्यौरा देते हुए  राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि उनके उपरान्त  पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी सौंपा जाए।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष  लालचन्द शर्मा, श्रीमती सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!