प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्पोर्टस विंग ने किया जींद के बाक्सर सूरज रोहिला को सम्मानित

हमारेसंवाददाता / जींद । देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा देशवासियों के जनभागीदारी से आजादी का अमृत महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया जिसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से आजादी का अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर विषय के अंतर्गत स्पोर्ट्स विंग द्वारा सम्मान समारोह एवं खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में जुलाना कस्बे के बॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन एवं उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया।

सूरज रोहिला ने बताया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों एवं सभी भाइयों बहनों को अच्छा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कराना व सात्विक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था । कार्यक्रम में राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । प्रोग्राम में लगभग 5 हज़ार से ज्यादा व्यक्ति मोजूद रहे । सूरज रोहिला को भी विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बहन शिवानी आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी ।

सूरज ने बताया ऐसे ऐसे मान सम्मान मुझे निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं जिनसे मेरी मेहनत करने की लगन दोगुना हो जाती है ।

इस मौके पर जुलाना से बहन नाशिका ( नीता ), बहन रोशनी, सूरज के कोच राम प्रकाश सहित अन्य राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मोजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!