भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर कांग्रेस की सर्वधर्म सभा

देहरादून । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर पार्टी के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में यहां गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

सर्वधर्म सभा में सभी धर्मों के धर्म गुरूओं ने मौजूद रहकर देश में अमन चैन कायम रहने की प्रार्थना की। सर्वधर्म सभा में कांग्रेस महानगर के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश सचिव श्रीमती मंजू त्रिपाठी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!