वरिष्ठ नागरिकों का समाज में अतुलनीय योगदान : प्रेमचंद अग्रवाल

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन का 25 वां स्थापना दिवस समारोह

एसकेविरमानी / ऋषिकेश ।कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के 25वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। डा. अग्रवाल ने इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज, ऋषिकेश महापौर अनिता मंमगाई, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा, महासचिव एन सी भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। मंत्री डॉ अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों में इंटरमीडिएट से संस्कार ध्यानी, अभिनव उनियाल, हर्षित बर्थवाल, को सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही हाई स्कूल में टॉपर छात्र नलिंद बंगवाल, सारांश यादव, कुमारी सोनी सेमवाल को भी सम्मानित किया गया।

देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वांइट में आयोजित  कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल का संगठन के पदाधिकारियों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

डा. अग्रवाल ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को नमन करते हुए कहा प्रत्येक घर में बुजुर्गों का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार घर में बुजुर्गों की सलाह और उनके अनुभव से कार्य सार्थक होते है, उसी प्रकार वरिष्ठ नागरिकों का समाज में अतुलनीय योगदान है, डा. अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर है, उनके विचार हमारे लिए आशीर्वचन का काम करते हैं।

डा. अग्रवाल ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को वरिष्ठजनों तक पहुंचाया जा रहा है, उनकी समस्याओं को उचित स्तर तक पहुंचाने में संगठन का कार्य सराहनीय है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि संगठन मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ निर्धन व जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में भी सहयोग करता है। उन्होंने संगठन की ओर से कोविड काल के दौरान किए गए कार्यों को भी सराहा।

रजत जयंती के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज हमारे संगठन को 25 वर्ष हो गए हैं और इस संगठन का स्थापना करने वाले हमारे संस्थापक अध्यक्ष अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने ऋषिकेश में इतना बढ़िया संगठन बनाया इसके लिए हम उनको दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ऋषिकेश दिन दूनी रात चौगुनी सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम करने में लगा हुआ है। लगभग वरिष्ठ ऋषिकेश शहर में कोई भी राष्ट्रीय त्योहार हो अथवा कार्यक्रम हो हम सब बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं कल्याण संगठन के 600 सदस्य हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन प्रयासरत है। एक बार पुनः आप सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत हार्दिक धन्यवाद।

इस अवसर पर मेयर अनिता ममगाई, जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रम्हचारी, पूर्व दर्जाधारी सन्दीप गुप्ता, संजय शास्त्री, संरक्षक कमला प्रसाद भट्ट, हरीश ढींगरा, डी डी तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्या आईडी जोशी, डीबीपीएस रावत, पूर्व सभासद हरिशानंद, संगठन के अध्यक्ष ब्रह्म कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार रस्तोगी, कोषाध्यक्ष पीडी अग्रवाल, महामंत्री नरेश चंद्र भारद्वाज, कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार जैन, गुरविंदर सलूजा,कमला प्रसाद भट्ट, कमल सिंह राणा, डी के मुदगल, हेम कुमार पांडेय, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, नरेश कुमार गर्ग, हरि प्रकाश जिंदल, अजीत कुमार शर्मा, एचएन सिंह, राजकुमार तलवार, सत्य प्रकाश गुप्ता, चंद्रपाल सिंह, श्याम सिंह, गणेशी लाल, रमेश चंद जैन, हरीश चंद तोमर ,हेमंत गुप्ता, चंचल सिंह, लक्ष्मीनारायण, आईडी जोशी, रामकिशोर भट्ट, बीआर सिंह, कुसुम लता शर्मा, डॉक्टर सुनील दत्त थपलियाल, सतीश कुमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, लक्ष्मीनारायण, डॉ अरविंद कुमार ,ऋषि राम शर्मा, कुलभूषण सेठी, प्रदीप जैन, चंद्रपाल सिंह, एम सी त्रिवेदी, अरविंद जैन, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!