मुख्यमंत्री ने एम्स जाकर एसडीएम संगीता कन्नौजिया का हाल जाना

एसडीएम संगीता अप्रैल में वाहन दुर्घटना में घायल हो गयी थी

डाक्टरों ने बताया हालत में पहले से सुधार

एसकेविरमानी /ऋषिकेश। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट में जाकर एसडीएम संगीता कन्नौजिया  का हाल चाल जाना एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी को डॉक्टरों द्वारा अवगत करवाया गया की एसडीएम संगीता कन्नौजिया की स्थिति में पहले से सुधार है, मुख्यमंत्री श्री धामी ने संगीता कनौजिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। अप्रैल माह में एसडीएम संगीता कनौजिया रुड़की में वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगई , एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!