कश्यप समाज का पंचायत चुनाव में एडवोकेट अजय सिंह रूहेला को समर्थन देने का ऐलान

‘ पिछले 20 सालों से पिछड़े अम्बेहटा का चहुंमुखी विकास करेंगे’

अंबेहटा (सहारनपुर) ।गुरुवार की रात नगर पंचायत चुनाव को लेकर मौहल्ला पक्का बाग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कश्यप समाज के लोगों के भारी जनसमूह ने वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट अजय सिंह रुहेला को समर्थन देने का ऐलान किया। इस अवसर पर अजय सिंह रुहेला ने कहा कि कस्बा पिछले 20 सालों से विकास को लेकर बिछड़ा हुआ है कस्बे में चहुंमुखी विकास के लिए उनके हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अम्बेहटा नगर में पुलिस चौकी की जगह थाना बनवाया जाएगा जिससे लोगों को इंसाफ के लिए आठ किलोमीटर तक नकुड कोतवाली ना जाना पड़े। डिग्री कॉलेज व सरकारी आईटीआई बनवाने का वादा भी उन्होंने किया। एडवोकेट रूहेला ने कहा कि कस्बे में शुद्ध पानी के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। कस्बे के लोगों के लिए रोजगार के साधन स्थापित किए जाएंगे।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता, सुभाष कश्यप,रामा कश्यप, रमेश कश्यप,पवन कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!