राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने हसनपुर क्षेत्र में हरियाणा की युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के DGP से सात दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने मामले की समयबद्ध और विस्तृत जांच, फोरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और आरोपियों के साथ-साथ संभावित सहयोगियों की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़िता और उसके परिवार को चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और सुरक्षा सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है।
वहीं, मामले से जुड़े आरोपों के बीच रजबपुर थाने के दरोगा नरेशपाल राणा को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। दूसरी ओर, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मामले की CBI जांच की मांग की है, जबकि उमेश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया है।