देहरादून। चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। हालांकि, सचिवालय पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग उठाई। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, विधायक विक्रम सिंह नेगी, भुवन कापड़ी और ममता राकेश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सचिवालय की ओर कूच करते हुए चुनाव आयोग के प्रति अपना विरोध जताया। पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिसके बाद मौके पर कुछ देर तक नारेबाजी और नोकझोंक होती रही।
इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर पार्टी अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी।