बद्री गाय के संरक्षण को लेकर धामी सरकार की पहल, भराड़ीसैंण में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की अहम बैठक – Bharat Naman

बद्री गाय के संरक्षण को लेकर धामी सरकार की पहल, भराड़ीसैंण में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की अहम बैठक

देहरादून।  पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सचिवालय में पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि बद्री गाय की नस्ल के संरक्षण और सुधार के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से नई परियोजना शुरू की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि राज्य में पशुधन विकास को बढ़ावा देने, किसानों और पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गंगा गाय योजना को अधिक किसान अनुकूल बनाया जा रहा है, ताकि पशुपालकों को इसका पूरा लाभ मिल सके।

मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश में मत्स्य पालन के विकास के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, ट्राउट प्रोत्साहन योजना को तेज गति से लागू किया जाएगा। जिससे मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिल सके।

बैरांगना में विकसित होगा ग्रामीण पर्यटन मॉडल

चमोली जिले के बैरांगना में ग्रामीण पर्यटन का एक नया मॉडल विकसित किया जाएगा। इसमें मछली पकड़ने से जुड़े पर्यटन, स्थानीय जलपान गृह और क्षेत्रीय उत्पादों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मछली उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सीधी विपणन श्रृंखला स्थापित की जाएगी, जिससे उत्पादक सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ सकें।

बैठक में पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। सरकार की इन पहलों का उद्देश्य बद्री गाय का संरक्षण, पशुपालकों की आय में सहयोग और राज्य में मत्स्य पालन व ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *