भाजपा ओबीसी मोर्चा महानगर पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया

देहरादून ।भाजपा ओबीसी मोर्चा के पुनः नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी का आज पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर मोर्चा के गढ़वाल संयोजक राकेश कम्बोज और महानगर अध्यक्ष अनिल बेदी और उनकी पूरी टीम ने जोरदार स्वागत किया।

आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हाल ही में अपनी टीम का ऐलान किया है। इसमें राकेश गिरी को पुनः ओबीसी मोर्चा की कमान सौंपी गयी है। अपनी नियुक्ति के बाद आज पहली बार श्री गिरी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे जहां मोर्चा के गढवाल संयोजक राकेश कम्बोज और महानगर अध्यक्ष अनिल बेदी ने अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया । इस अवसर पर महानगर के सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!