उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रदेशभर में अब तक 225 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 213 मरीज देहरादून जिले से हैं। 158 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, लेकिन पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। गुरुवार को देहरादून में 32 नए मरीज पाए गए। राज्य नोडल अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि स्वाइन फ्लू और मौसमी बुखार के मरीजों की लगातार निगरानी की जा रही है। जिन मरीजों की मृत्यु हुई है, उनमें पहले से गंभीर बीमारियां थीं और हर मामले का डेथ ऑडिट कराया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है।