उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान को रफ्तार, 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंपकर BJP ने बनाई मजबूत रणनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान को लेकर उत्तराखंड में भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य में आयोजित होने वाले 11 प्रमुख कार्यक्रमों के लिए मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से अभियान के प्रदेश प्रभारी कुंदन परिहार ने प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में यह जिम्मेदारी सौंपी है। अभियान में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, खजान दास, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक और राम सिंह कैड़ा संयोजक के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे।

अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों, आंगन का उत्सव, सेवा ज्योति यात्रा और राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नमो सेवा गाथा, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान और सेवा सेतु अभियान भी शामिल हैं।

भाजपा संगठन जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करेगा,  स्थानीय स्तर पर आयोजन समितियों का गठन किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से जनता से जुड़ाव बढ़ाना और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!