अग्निवीर भर्ती पर महाराज ने विपक्ष को सही साबित किया : मंजू त्रिपाठी

देहरादून । कांग्रेस नेत्री श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने सेना में भर्ती की अग्निवीर योजना को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान को विपक्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले दिन से अग्निवीर भर्ती योजना को जन विरोधी और युवा विरोधी मानती है और योजना के मानकों को दुरुस्त करने के लिए कहती आयी है अब यही बात प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कह रहे है। ध्यान रहे कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखकर अग्निवीर भर्ती को निर्धारित मानकों के अनुसार करने का अनुरोध किया है। श्रीमती मंजू त्रिपाठी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री यह कदम बताता है कि इस मामले में कांग्रेस सही कहती आयी है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस और विपक्ष की बडी जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!