इस्तेमाल किया गया खाद्य तेल प्रयोग करना सेहत के लिए हानिकारक

खाद्य संरक्षा अधिकारियों ने ऋषिकेश में चलाया जागरूकता अभियान

एसकेविरमानी /ऋषिकेश । खाद्य संरक्षा, औषधि प्रशासन और एसडीसी फाउंडेशन ने आज यहां इस्तेमाल में लाए जा चुके कुकिंग आयल को दोबारा इस्तेमाल न करने के प्रति लोगों को जागरुक करने का अभियान चलाया। इसके लिए व्यापार सभा में एक बैठक की गयी जिसमें होटल, रेस्तरां, कैफे, मिष्ठान भंडार, फास्टफूड सेंटरो और अन्य दुकानदारों को जागरूक किया गया।

बैठक में खाद्य संरक्षा के अधिकारियों ने कहा कि खाद्य तेल का बार बार उपयोग करना सेहत के लिए हानिकारक है। उन्होंने उपयोग किए जा चुके खाद्य तेल से बायोडीजल बनाए जाने की प्रकिया की जानकारी भी दी। बताया गया कि इस्तेमाल किए जा चुके खाद्य तेल फूड चेन से बाहर करने के प्रयास के तहत पिछले एसडीसी फाउंडेशन द्वारा करीब तीन सौ लीटर इस्तेमाल किया गया खाद्य तेल एकत्रित किया गया जिसे आईआईपी देहरादून भेजकर बायोडीजल बनवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अच्छी सेहत के लिए इस अभियान में सहयोग की अपील की। इस दौरान उपायुक्त बीसी कंडवाल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश संजय तिवारी, एसडीसी फाउंडेशन के प्रवीण उप्रेती, प्यारेलाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!