सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेगी दो करोड़ की अनुग्रह राशि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुग्रह राशि को डेढ़ करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये करने का ऐलान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 18 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर कठिन परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता और अटूट मनोबल का परिचय देते हुए दुश्मन को परास्त किया। कारगिल युद्ध में 527 वीर सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें उत्तराखंड के 75 वीर सपूत शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति और अधिक सशक्त और निर्णायक बनी है, जिससे सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!