उत्तराखंड में 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 6 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी जिलों में अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 4 अगस्त तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 1 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में तेज से अति तीव्र बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

रविवार 2 अगस्त को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं, जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दिन भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार 3 अगस्त को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज से अति तेज बारिश हो सकती है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दिन भी येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

मंगलवार 4 अगस्त को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी तेज बारिश के दौर जारी रह सकते हैं। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दिन भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

बुधवार 5 अगस्त और गुरुवार 6 अगस्त को पूरे उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!