देहरादून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दौड़ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूक करने का अभियान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड योग और आध्यात्मिक परंपरा की भूमि है तथा योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद और वेलनेस का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील कि।