
एसके विरमानी / ऋषिकेश। गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा एआईआईएमएस ऋषिकेश में मरीज़ों एवं उनके साथ आने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड के कारण बंद किए गए लंगर की सेवा ( निशुल्क भोजन) अस्पताल प्रांगण में सोमवार 4 अप्रैल को अरदास के बाद फिर शुरू कर दी जाएगी। उक्त जानकारी गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट परिवार ऋषिकेश ने दीं।