मेंहदावल में पेट्रोल संकट, नौ पंप सूखे, एक पंप पर उमड़ी भीड़

मेंहदावल क्षेत्र में पेट्रोल की किल्लत से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र के करीब दस पेट्रोल पंपों में से नौ पर पेट्रोल खत्म हो गया है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

कस्बे के रोडवेज तिराहे के पास एकमात्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। देखते ही देखते दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई और पेट्रोल फुल कराने की होड़ मच गई, जिससे पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों में अब रसोई गैस के बाद पेट्रोल संकट की चर्चा भी तेज हो गई है। पेट्रोल पंप संचालक पंकज जायसवाल ने बताया कि पेट्रोल ड्राई होने से दिक्कत बढ़ी है, हालांकि टैंकर डिपो में लगा है और जल्द आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!