लखीमपुर खीरी में डाक कर्मचारियों का संयुक्त अधिवेशन, नई कार्यकारिणी का गठन

लखीमपुर खीरी के मुख्य डाकघर परिसर में रविवार को डाक विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के चुनाव संपन्न कराए गए, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन, ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों का चयन किया गया। ग्रुप-सी खीरी मंडल के अध्यक्ष पद पर रामरतन लाल चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में रामेंद्र सिंह, शिवम कुमार, आरती देवी और संतोष कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा मंडलीय मंत्री पद पर कुलदीप कुमार वर्मा, उपमंडलीय मंत्री के रूप में शिवम मिश्रा और कोषाध्यक्ष पद पर मिथिलेश कुमार को चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत करने और विभागीय हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!