एक्सक्लूसिव: मास्टर प्लान के कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे, जिसके बाद केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।

सरकार ने निर्णय लिया है कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य पूरे होने के बाद उसकी निगरानी और प्रबंधन के लिए एक अलग प्राधिकरण का गठन किया जाएगा।

बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य पूरा होने के बाद शहर के रखरखाव की जिम्मेदारी बदरीनाथ प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। इसको लेकर शासन स्तर पर चर्चा शुरू हो चुकी है। केदारनाथ की तरह बदरीनाथ में भी यही व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। फिलहाल बदरीनाथ में मास्टर प्लान के काम जारी हैं।

पिछले चार वर्षों से बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य जारी हैं। बदरीश झील और शेष नेत्र झील के सौंदर्यीकरण के बाद लोक निर्माण विभाग की पीआईयू ने इनके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पंचायत बदरीनाथ को देने की सिफारिश की थी, लेकिन काम का बोझ अधिक होने के कारण नगर पंचायत ने इसे संभालने से मना कर दिया। इसके बाद यह सवाल उठने लगा कि मास्टर प्लान पूरा होने के बाद इनके रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर किसके पास होगी।

सरकार ने तय किया है कि बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्य पूरे होने के बाद इसकी निगरानी के लिए एक अलग प्राधिकरण बनाया जाएगा। केदारनाथ की तर्ज पर बनने वाला यह बदरीनाथ प्राधिकरण बदरीशपुरी के सौंदर्यीकरण की देखरेख करेगा और आवश्यकता अनुसार निर्माण कार्य भी कराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!