पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से बातचीत, कहा- भारतीयों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता।

पश्चिम एशिया में संकट लगातार गहरा रहा है। ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद शुरू हुई जवाबी कार्रवाई और हमलों के सिलसिले का असर अब वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। ऊर्जा आपूर्ति में आई रुकावट के कारण कई देशों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट को लेकर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की जानमाल के नुकसान और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता जताई।

ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन से फोन पर हुई बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शांति और स्थिरता के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही उन्होंने पश्चिम एशिया संकट के समाधान के लिए संवाद और कूटनीतिक प्रयासों को जरूरी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!