हल्द्वानी-नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 275 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 नशीले इंजेक्शन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार जब्त की गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 83 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, बनभूलपुरा पुलिस द्वारा भी अलग कार्रवाई में 26 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं। दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।