आईजी निवेदिता कुकरेती को गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह अपर सचिव गृह के पद पर कार्यरत थीं। गृह सचिव शैलेश बगौली द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को इसी वर्ष आईजी पद पर पदोन्नति मिली है। अपने सेवाकाल के दौरान वह कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में उन्हें एसडीआरएफ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
गृह विभाग और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आईजी रिद्धिम अग्रवाल गृह विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्य कर चुकी हैं, जिन्हें पिछले वर्ष आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।