देहरादून की वायु गुणवत्ता बेहद खराब, शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 329 दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शहरों में वायु गुणवत्ता को लेकर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में 242 शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का आकलन किया गया है। इनमें से 15 शहर ऐसे हैं, जहां हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में पाई गई है, जिसमें देहरादून भी शामिल है। देहरादून में बुधवार को एक्यूआई 318 दर्ज किया गया, जबकि 28 दिसंबर को यह 301 रहा था।

वहीं ऋषिकेश की हवा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर बताई गई है। सीपीसीबी के अनुसार बुधवार को ऋषिकेश का एक्यूआई 136 रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। काशीपुर शहर का ताजा डेटा उपलब्ध नहीं हो सका, हालांकि 30 दिसंबर को यहां एक्यूआई 182 रिकॉर्ड किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!