देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमानीवाला में एक अधिवक्ता से मकान बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला भी सामने आया है। पूरी डील फोन व व्हाट्सएप के जरिए की गई। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
वहीं, हरिद्वार में भी पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर एक महिला से 21 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला भी सामने आया है। साइबर पुलिस दोनों मामलों में मोबाइल नंबर, बैंक खातों व अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।