आपदाओं से हुई क्षति का आकलन करने के लिए अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम (IMCT) उत्तराखंड पहुंची

देहरादून। राज्य में हाल ही में हुई आपदाओं से हुए नुकसान का आकलन करने और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करने के लिए अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम उत्तराखंड पहुंच गई।

सुबह राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने टीम के साथ बैठक कर उन्हें आपदा से हुई क्षति का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। इसके बाद टीम प्रभावित जिलों के दौरे के लिए रवाना हुई।

केंद्रीय टीम छह जिलों में जाकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेगी। टीम दो दिनों तक क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी और प्रभावित लोगों से बातचीत भी करेगी। इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में हुए नुकसान की जानकारी दी जाएगी।

सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सोमवार को केंद्रीय टीम को आपदा से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी दी गई, जिसके बाद टीम जिलों में जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करेगी। टीम के वापस लौटने के बाद देहरादून में इसकी समग्र समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!