A grand farmers' conference was held in Pantnagar on the State Foundation Day, inaugurated by CM Dhami.
पंतनगर। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कृषि विभाग की ओर से आज शुक्रवार को पंतनगर के स्टीवेंसन स्टेडियम में एक भव्य किसान सम्मेलन भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपराह्न 2:10 बजे किया। इस अवसर पर उनके साथ कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, कई विधायक व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
सम्मेलन में किसानों को राज्य सरकार की कृषि नीतियों, नवीन तकनीकों और योजनाओं की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के विकास में किसानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और सरकार कृषि को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।