निजी सर्वे कंपनी के संस्थापक को थमाया नोटिस, महिला सुरक्षा पर भ्रामक रिपोर्ट की जांच के आदेश

देहरादून में महिला सुरक्षा पर एक निजी सर्वे कंपनी की भ्रामक रिपोर्ट पर एसएसपी ने एसपी ऋषिकेश को जांच सौंपी है। साथ ही सर्वे करने वाली कंपनी पी वैल्यू एनालिटिक्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक प्रहलाद राउत को नोटिस जारी करके तीन दिन में सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ पेश होने का निर्देश दिया है।

 

दरअसल, देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है। महिला सुरक्षा पर जारी इस रिपोर्ट के जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही निजी सर्वे कंपनी के संस्थापक को नोटिस जारी किया गया है।

 

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि निजी सर्वे रिपोर्ट में देहरादून को देश के 10 सबसे असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया जिसके प्रकाशित होने के बाद देहरादून में अभिभावकों, महिलाओं तथा युवतियों के मध्य सुरक्षा पर नकारात्मक माहौल बनना शुरु हो गया है। रिपोर्ट के आंकड़े सरकारी आंकड़ों से मेल नहीं खाते हैं। सर्वे रिपोर्ट के परीक्षण के बाद  अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!