पिथौरागढ़ की सड़कों पर गड्ढों का साम्राज्य, सीएम के आदेशों के बाद भी थल-मुवानी और राईआगर-गंगोलीहाट मार्ग खस्ताहाल

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बावजूद जिले की कई सड़कें अब भी गड्ढों से ही भरी पड़ी हैं। थल-मुवानी मोटर मार्ग की हालत इतनी खराब है कि 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब एक घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण की मांग की है।

सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि खराब सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के एई दिनेश जोशी ने बताया कि नवंबर तक गड्ढे भरने का काम पूरा भी  कर लिया जाएगा।

इसी तरह राईआगर-गंगोलीहाट मार्ग पर भी झाड़ियां व गड्ढे बने हुए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जल्द कार्रवाई की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!