कांग्रेस ने किया राजभवन कूच, बैरिकेडिंग पर चढ़कर लगाए नारे, हिरासत में 150 कार्यकर्ता

वोट चोरी, लाचार कानून व्यवस्था और आपदा में कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने राजभवन कूच किया। हाथीबड़कला में पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। इस दौरान नेताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  पुलिस ने करीब 150 नेताओं को हिरासत में लिया।

मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने राजभवन कूच किया। कांग्रेस मुख्यालय से राजपुर रोड होते हुए कांग्रेसी हाथीबड़कला पहुंचे जहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। कई नेता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कानून व्यवस्था बिगड़ती देख कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!