नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में पुनर्मतदान की मांग पर सुनवाई आज, डीएम ने सौंपी रिपोर्ट

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के पुनर्मतदान कराने संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर और जस्टिस सुभाष उपाध्याय के समक्ष हुई सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने मतगणना संबंधी प्रक्रिया पर अपनी रिपोर्ट शपथपत्र के रूप में प्रस्तुत की। मामले में आज भी सुनवाई होगी।

याचिकाकर्ता ने पुनर्मतदान की मांग करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने न्यायालय में कहा था कि पुनर्मतदान का कोई प्रावधान नहीं है। इस पर कामत ने सर्वोच्च न्यायालय सहित अन्य अदालतों के विभिन्न आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव प्रभावित होने की स्थिति में चुनाव आयोग को और निर्वाचन अधिकारी को पुनर्मतदान का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 324 भारत के चुनाव आयोग को चुनाव कराने, अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की शक्ति प्रदान करता है। यह आयोग, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, संसद और राज्य विधानमंडलों के चुनावों की देखरेख करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!