सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

महापौर गामा ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना 

देहरादून। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वें स्वतंत्रता दिवस को बड़ी धूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज यहां सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर विद्यालय की ओर से तिंरगा यात्रा का आयोजन किया गया।

महापौर सुनील उनियाल गामा द्वारा हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया गया। कई फुट लंबे तिरंगे के साथ विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने भारत माता की जय और  वंदे मातरम् के जय घोष के साथ  पूरी ऊर्जा उमंग के साथ तिंरगा यात्रा में भाग लिया ।

तिरंगा यात्रा विद्यालय से धर्मपुर चौक, माता मन्दिर, अजबपुर, धर्मपुर से होते हुए वापस सुमन नगर स्थित विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

तिरंगा यात्रा में महापौर सुनील उनियाल गामा, ललित जोशी (भाजपा युवा मोर्चा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह , विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा, आनंद शर्मा, जसपाल सिंह, त्रिभुवन थपलियाल, वीरेंद्र यादव, आमोद शर्मा और विद्यालय के छात्र – छात्राओं के साथ ही अन्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!