
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में आज थाना रायपुर पुलिस द्वारा चूना भट्टा से सहस्त्रधारा रोड नालापानी चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया जिसमें दुकानदारों ठेली फड वालों द्वारा सड़क किनारे फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया साथ ही 20 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान किए गए।