पुलिस क्षेत्राधिकारी ने की होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक

एसकेविरमानी / ऋषिकेश, 30 जुलाई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डीसी ढौंडियाल व कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने आज होटल एसोसिएशन ऋषिकेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें महत्वपूर्ण दिशा निर्देश। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश ने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से उनके सुझाव लिए वह उनकी समस्याओं सुनी।

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने होटल कारोबारियों से कहा कि  सभी होटल में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए ।होटल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आईडी ली जाएगी। होटल पार्किंग की व्यवस्था कर पार्किंग में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। सभी होटलों में सुरक्षा व्यवस्था उपकरण लगाए जाएं। रजिस्टर में प्रत्येक व्यक्ति की प्रविष्टि पूर्ण रूप से अंकित हो। उन्होंने किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति/परिस्थिति की जानकारी पुलिस को तत्काल देने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!