कोच राकेश सैनी को नेशनल डायमंड अवार्ड

डबल्यू डबल्यू ई के ग्रेट खली करेंगे सम्मानित 

रोहतक, हरियाणा । एस के मार्शल आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा इस रविवार 3 अप्रैल को करनाल में नेशनल डायमंड अवार्ड सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें देशभर के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित कोचों को भी नेशनल डायमंड अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में रोहतक के सैनीपुरा के कोच राकेश सैनी ( आर्य नियुध्माचार्य ) जनरल सेक्रेटरी फिट इंडिया मार्शल आर्ट्स स्कूल गेम फेडरेशन को भी डबल्यू डबल्यू ई के द ग्रेट खली द्वारा नेशनल डायमंड अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

आपको बता दें कि राकेश सैनी पिछले कई सालों से लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखा रहे हैं और काफी खिलाड़ी भी तैयार कर रखे हैं जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बना चुके हैं। राकेश सैनी  साथ ही एडवोकेट भी हैं ।

इस सम्मान के लिए  राकेश सैनी ने चेयरमैन श्री अरविंद राणा जी ( कराटे मास्टर, गुजरात ), रोहतक के मेयर आदरणीय श्री मनमोहन गोयल ( अध्यक्ष फिट इंडिया मार्शल आर्ट्स स्कूल गेम फेडरेशन ), कुमारी बुलबुल ( जीवन रक्षक ) को अपना अवार्ड समर्पित करते हुए कहा कि उनकी मानसिक उन्नति के लिए प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शारीरिक उन्नति के लिए सार्वदेशिक आर्यवीर दल के अध्यक्ष आचार्य  देवव्रत व मेरी धर्मपत्नी श्रीमती जगवंती सैनी और स्वर्गिय श्री श्याम लाल गुप्ता एडवोकेट – इनकम टैक्स  और सभी खिलाड़ियों की मेहनत है जिसके लिए मुझे यह पहचान मिली ।

फिट इंडिया मार्शल आर्ट्स स्कूल गेम फेडरेशन के अध्यक्ष  मनमोहन गोयल व महासचिव  राकेश सैनी का मानना है कि विद्यार्थी जीवन में मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ- साथ खेल खेलना अति आवश्यक होता है । उनका सुझाव है कि मार्शल आर्ट के खेलों जैसे कराटे, किकबॉक्सिंग, ताईकवांडो, जीत कुने दो, क्वान की दो इत्यादि को स्कूलों में एक विषय के तौर पर लागू किया जाना चाहिए जिससे विद्यार्थी काल से ही बच्चों में देश प्रेम, आपसी सहयोग, भाईचारा, आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता के गुणों का विकास हो सके । कोच राकेश सैनी ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार राणा का धन्यवाद किया और कहा ये सब उनकी मेहनत का फल और  बड़ों को आशीर्वाद है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!