बाक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला ने परिवार संग पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

हमारे संवाददाता जुलाना (जींद) । कस्बे के गांव फतेहगढ़ के बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सूरज रोहिला ने अपना जन्मदिन कुछ अलग ही तरीके से मनाया । सूरज रोहिला राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता हैं और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं उन्होंने अपना जन्मदिन हर वर्ष की तरह पेड़ पौधे लगाकर मनाया । सूरज ने परिवार और दोस्तों सहित गांव के शिव मंदिर में पेड़ पौधे लगाकर अपना जन्मदिन मनाया । सूरज ने बताया कि मैने कभी भी केक काटकर जन्मदिन नही मनाया। मै हमेशा अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करता हूं या गरीब बच्चों को खाना खिलाकर उनके साथ अपना जन्मदिन मनाता हूं ।

सूरज का मानना है कि जन्मदिन पर ज्यादा खर्चे से बचना चाहिए और पेड़ पौधे लगाकर या कोई सामाजिक करके अपना जन्मदिन मनाना चाहिए । सूरज ने ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण का संदेश दिया और कहा की हमें पौधा रोपण करके उनकी देखभाल भी करनी चाहिए ताकि हमें ऑक्सीजन की कमी ना हो और ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत ना पड़े ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!