जुलाना महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर काउंसिलिंग वर्कशाप

सूरज रोहिला द्वारा /जींद। राजकीय महाविद्यालय जुलाना में आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 पर तीन दिवसीय काउंसलिंग वर्कशॉप का समापन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य ‘डॉ यशपाल सिंह’ जी रहे। वर्कशॉप के पहले दिन प्राचार्य ने नई शिक्षा नीति के मुख्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।  दीपक भाखर असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल द्वारा एनईपी 2020 के मास्टर ट्रेनर के तौर पर द्वितीय दिवस पर नेक, अनुसंधान और सतत विकास पर व्याख्यान दिया।

इसी श्रंखला में श्रीमती नीरज धानिया असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेज़ी द्वारा एनईपी 2020 के मास्टर ट्रेनर के तौर पर तृतीय दिवस पर मुक्स और एनईपी अंतगर्त मल्टीपल एन्ट्री और एग्जिट पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति पर उपरोक्त वर्णित विषय पर विस्तार पूर्वक बताया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग दिशा निर्देशानुसार महाविद्यालय द्वारा मुख्य रूप से स्टाफ सदस्यों के लिए कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ ज्योति लडवाल, डॉ नेहा मित्तल, श्रीमती सोनिया देशवाल, कुमारी मीना राणा, कुमारी नीशू गुप्ता, डॉ जगबीर सिंह, श्री विजेन्द्र सिंह, श्री दीपक भाखर, डॉ सुरेन्द्र सिंह, श्री विश्वजीत सिंह, श्री मुकेश देशवाल, डॉ संजय, श्री साहिल, श्री महिपाल, श्री नरेंद्र, डॉ उषा, श्रीमती निशा श्रीमती सरोज और श्री सतबीर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!