राजकीय महाविद्यालय जुलाना में साइंस विभाग ने पौधारोपण किया

सूरज रोहिला  /जुलाना । राजकीय महाविद्यालय जुलाना में आज साइंस विभाग द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए ताकि हमें ऑक्सीजन की कमी ना हो और हमें किसी बनावटी ऑक्सीजन की जरूरत ना पड़े । डिप्टी सुपरिटेंडेंट  अशोक कुमार और असिस्टेंट प्रोफेसर  साहिल, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि हमें पौधे लगाकर बहुत खुशी हुई और हम भविष्य में भी ऐसे ही पौधा रोपण करते रहेंगे और उनकी सेवा भी करेंगे।

अध्यापकों ने बताया कि जितने ज्यादा हम पेड़ पौधे लगाएंगे उतनी ही ज्यादा पर्यावरण में वायु की मात्रा अत्यधिक होगी। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि हमें अत्यधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और उनकी निरंतर सेवा करनी चाहिए । इस दौरान प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह , डिप्टी सुपरीडेंट श्री अशोक कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर श्री साहिल व असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. सुरेंद्र कुमार सहित बी.एस.सी प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्रा और छात्राएं उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

404 Not Found

404 Not Found


nginx/1.28.3 (Ubuntu)
error: Content is protected !!