कोटेश्वर परियोजना में रक्तदान वीरों को पुरस्कृत किया गया

देहरादून। कोटेश्वर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कोटेश्वरपुरम में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक परियोजना ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को रक्तदान करने की शपथ दिलाई। इसके साथ साथ रक्तदान करने वाले परियोजना के कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक परियोजना ने ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान महादान होने के साथ साथ संकट काल में जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी का काम करता है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे बढाने के लिए परियोजना के कर्मचारी वर्ग वाटसअप समूह बनाकर आवश्यकता होने पर रक्तदान कर सकते हैं। इससे जागरूकता के साथ साथ किसी का जीवन बचाने में यह ग्रुप सहयोगी बन सकता है।

इस अवसर पर डा नवनीत किरण अपर महाप्रबंधक (मेडिकल), डिस्पेंसरी ने सभी रक्तदान करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस जनजागरुकता को फैलाने में आगे भी आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

इस अवसर पर बीएस पुंडीर, उपमहाप्रबंधक, विजय बहुगुणा उप महाप्रबंधक, डा जी श्रीनिवास भूतपूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, टीएचडीसी, इन्द्रराम नेगी, प्रबंधक, सिद्दार्थ कौशिक उपप्रबंधक, एस एस राणा उप प्रबंधक, आरडी ममगाई, उपप्रबंधक, गिरीश उनियाल, उपप्रबंधक के साथ – साथ कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!