स्वामी चिदानन्द के अवतरण दिवस पर परमार्थ निकेतन में कवि सम्मेलन

मार्मिक संदेशों को पहुंचाने में कविताएं सर्वश्रेष्ठ माध्यम: स्वामी चिदानन्द 

एसके विरमानी / ऋषिकेश, 12 जून। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में राष्ट्रीय कवि संगम के पदाधिकारियों ने परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के 70 वें अवतरण दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा महोत्सव में परमार्थ गंगा तट पर विख्यात कवियों ने काव्य की दिव्य धारा प्रवाहित की। राष्ट्रीय कवि संगम के विशिष्ट कवियों ने अपनी कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत को सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक बाॅटल फ्री करने हेतु कविता पाठ करना अत्यंत आवश्यक है।

स्वामी जी ने कहा कि हम इस समय 21 वीं सदी में जी रहे हैं, विकास और समृद्धि के युग में जी रहे हैं, ऐसे समय में आज भी भारत में कई स्थानों पर बेटियों को जन्म से पूर्व ही मार दिया जाता है। वर्तमान समय में भी हमारे आशीर्वाद में पुत्रवती भव की कामना की जाती है। मुझे लगता है अब समय आ गया है कि हम अपने आशीर्वाद में पुत्रीवती भव की कामना और प्रार्थना शुरू करें क्योंकि पुत्री देवी के समान है ‘पुत्री देवी भव’ और इसके लिये जनसमुदाय को जाग्रत करना अत्यंत आवश्यक है। कवितायें लोगों के दिलों तक पहुंचती है इसलिये ऐसे मार्मिक संदेशों को पहुंचाने में कवितायें सबसे श्रेष्ठ माध्यम हो सकती हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम श्री जगदीश मित्तल ने कहा कि पूज्य स्वामी जी का मार्गदर्शन, संरक्षण और आशीर्वाद राष्ट्रीय कवि संगम के कवियों को हमेशा प्राप्त होते रहता है। स्वामी जी ने हमें पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के लिये कविता पाठ करने का संदेश दिया था जिसके पश्चात राष्ट्रीय कवि संगम के मंच से पौधा रोपण के लिये अनेक कविताएं लिखी गयी। अब आज इस दिव्य मंच से कन्या भ्रूण हत्या पर कविता पाठ करने का संकल्प लेते है।राष्ट्रीय कवि संगम मंच से स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने सभी कवियों को स्टील की बाॅटल का उपहार देकर भारत को प्लास्टिक बाॅटल फ्री करने का संकल्प कराया।कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल, ओज कवि हरिओम पंवार, राष्ट्रीय महामंत्री डा अशोक बन्ना, पूर्व विधायक रूडकी सुरेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक गोयल, श्रीकांत, अशोक कुमार बिंडलास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!