बैंक आफ बड़ौदा ने किया ग्राहक गोष्ठी का आयोजन

एसके विरमानी/  ऋषिकेश। बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख  अनूप शर्मा व उप क्षेत्रीय प्रमुख  नेत्र मणि की अध्यक्षता में  रुड़की, ऋषिकेश, एवं जीएमएस रोड शखाओं द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राहक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शाखा प्रबन्धक द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

गोष्ठी में ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग के बारे में बताया गया साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताया गया।जन समर्थ पोर्टल के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई जिसके तहत विभिन सरकारी योजनाए एक प्लाटफार्म पर मिलेंगी जिससे आनलाइन लोन लेना आसान होगा।

बैंकिंग संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमे ग्राहकों द्वारा प्रतिभागिता की गई। ग्राहकों ने भी आजादी का अमृत महोत्सव पर अपने विचार व्यक्त किए।भारत सरकार द्वारा जन सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा (PMJJY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना (PMSBY) के बारे में अवगत कराया गया।  शाखा प्रबन्धक द्वारा बताया गया की PMJJY की सालाना प्रीमियम 330/- से 436/- व PMSBY का सालाना प्रीमियम 12/- से 20/- हो गया है। ज्यादा से ज्यादा ग्राहको से इसका लाभ लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!