चम्पावत ने रचा इतिहास, मुख्यमंत्री धामी 54 हजार से अधिक वोटों से जीते

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उप चुनाव का में 54 हजार से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल की है जिसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान हुआ था। आज सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई तो मुख्यमंत्री धामी बढत लेते चले गए। धामी जीत जाएंगे, यह सभी को मालूम था लेकिन लेकिन जीत का अन्तर इतना बडा होगा किसी ने सोचा नहीं था। चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी करीब 3607 वोट ही हासिल कर पायी। उनकी जमानत भी नहीं बच पायी। उप चुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

इस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखण्ड की जनता विशेष रूप से चम्पावत की जनता का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में जीत को उत्तराखंड की जनता की जीत बताया  है। उन्होंने कहा ये जनता के भरोसे की जीत है। ये जीत उन्हें उत्तराखंड की जनता की सेवा में प्राणपण से जुटे रहने का आदेश दे रही है। धामी इस मौके पर प्रधानमंत्री का भी आभार व्यक्त किया। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत मार्गदर्शन ने ही उन्हें इस लायक बनाया कि आज वह उत्तराखंड की जनता के स्नेह और आशीर्वाद के  पात्र हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!