महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान

रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाई

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद, शाखा मुरादाबाद ने सूर्यवशी क्षत्रिय चित्तौड़ नरेश महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई।

परिषद के मीडिया प्रभारी समय सिंह पुंडीर ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार परिषद की मुरादाबाद शाखा के सदस्यों ने मुरादाबाद में महाराणा प्रताप चौक पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी और समाज के लोगों से महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पवन सिंह ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री निशांत रोहिला, ठाकुर राजेंद्र सिंह रोहिला, अध्यक्ष कृष्ण कुमार रोहिला, ठाकुर सुभाष सिंह रोहिला, ठाकुर भूरे सिंह रोहिला, ठाकुर नवीन सिंह रोहिला, प्रफुल्ल ठाकुर, नरेश ठाकुर, मुनीश रोहिला, संदीप सिंह रोहिला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!