पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे बाधित, 1000 से ज़्यादा तीर्थ यात्री फंसे – रेस्क्यू जारी

चमोली/पीपलकोटी – उत्तराखंड के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-7) पर पीपलकोटी के पास सुबह 7 बजे भारी मलबा व भूस्खलन के चलते हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया। दोपहर तक भी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला जा सका है, जिससे दोनों ओर करीब 1000 तीर्थ यात्री फंस गए हैं।

तीर्थयात्रियों को अलग-अलग जगहों पर रोका गया

पुलिस प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पीपलकोटी, पाखी, टंगड़ी, ज्योतिर्मठ, चमोली व छिनका जैसे स्थानों पर एहतियातन रोक दिया है। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

जेसीबी और पोकलेन से मलबा हटाने का कार्य जारी

एनएचआईडीसीएल (NHAIDCL) की टीमें मलबा हटाने के कार्य में लगी हुई हैं, और जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से हाईवे को खोलने का प्रयास भी जारी है।
अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि

“यदि मौसम साथ देता है, तो हाईवे को शाम तक सुचारू भी कर दिया जाएगा।”

तीर्थयात्रियों में मायूसी, कई लौटने लगे

हाईवे के अब तक न खुलने से कई तीर्थयात्री निराश होकर वापस भी लौटने लगे हैं। कुछ स्थानीय दुकानों और धर्मशालाओं में रुके हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के चलते परेशानी बढ़ भी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!