हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सैनी आश्रम को लेकर सैनी समाज के दो गुटों में चल रहा विवाद बढ़ गया। रविवार को आश्रम परिसर में भारी भीड़ एकत्रित हो गई। देखते ही देखते विवाद ने जोर पकड़ लिया और दोनों पक्षों में नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने संयम के साथ प्रदर्शनकारियों को समझाया-बुझाया और भीड़ को तितर-बितर किया। शांति व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।
सैनी समाज में चल रही यह आंतरिक खींचतान आने वाले दिनों में और उग्र न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।