उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, बोले; अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंच कर उत्तरकाशी में अतिवृष्टि और प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून को देखते हुए दो माह तक चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रहें।

 

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी व गदेरे के आसपास और अन्य संवेदनशील स्थलों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट क्षेत्र में बादल फटने की घटना से लापता मजदूरों की तलाश व बचाव अभियान में तेजी लाई जाए। 29 मजदूरों में से 20 को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दो मजदूरों के शव बरामद हुए हैं। सात मजदूर लापता हैं।

 

जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा पर आए सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं के लिए भोजन, दवाइयों और बच्चों के लिए दूध समेत मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जाए। भारी बारिश की चेतावनी के चलते अगले 24 घंटे के लिए चारधाम यात्रा को रोका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!